नए साल पर प्रेरणादायक विचार - Inspirational thoughts on new year Various info Studytoper

Ashok Nayak
0

नए साल पर प्रेरणादायक विचार - Inspirational thoughts on new year

1. नया साल एक नया मौका है अपने जीवन में कुछ कर दिखाने का। बीत चुकी बातों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का।

2. पुराने साल का बीत जाना और नए साल का आ जाना हमें सिखाता है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। अगर आज दुःख का समय चल रहा है तो कल सुख का समय भी आयेगा।

3. नया साल एक चुनौती है जो हमें आगे बढ़ने के लिये ललकारती है। ताकि हम वो हासिल कर सके जो हम पिछले साल न हासिल कर सके।

4. बेहतर है नव वर्ष के आने से पहले पुरानी समस्याएँ सुलझा ली जाएँ। वर्ना यह वर्ष भी समस्याओं से ही शुरू होगा।

5. बीते वर्ष में यदि लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ तो शायद नए वर्ष ही आपके नव जीवन का आरंभ हो।

6. आने वाले कल की तरफ कदम बढ़ाओ बीता हुआ कल खुद-ब-खुद पीछे छूट जायेगा।

7. नए साल में भी कुछ नहीं बदलने वाला यदि आप अपनी सोच नहीं बदलते।

8. आने वाले साल के 365 दिन मात्र दिन नहीं, स्वर्णिम अवसर हैं इस वर्ष को यादगार बनाने के लिए।

9. साल का बदलना हमारे लिए तभी सार्थक है जब हम भी इसके साथ स्वयं को बदलें।

10. नए साल का भी अंत निश्चित है। इसलिए अपना लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करते रहें। कहीं इस बार भी समय हाथ से न निकल जाए।

11. नया साल आने पर बस तारीखें ही बदलती हैं। अपना वक़्त और औकात हमें खुद ही बदलना पड़ता।

12. साल तो न चाहते हुए भी बदल जायेगा। प्रयास यह किया जाये कि खुद में बदलाव लाया जाए।

13. नया साल आने के साथ ही आपके अनुभव में भी एक वर्ष का इजाफा हो जाता है।

14. अपना लगाव खुद से रखें, नये साल से नहीं। आप हर रोज नया दिन देखेंगे और ये साल तो पहले वालों की तरह फिर से पुराना हो जायेगा।

15. पुराने साल के साथ पुराने विचारों को भी चले जाने दें।

16. इस नए साल में नया कुछ भी नहीं है जब तक आप कुछ नया नहीं करते हैं।

17. जाने वाला साल किसी के लिए नहीं रुकेगा। भूत काल में रहकर अपना भविष्य न ख़राब करें। वर्तमान का आनंद उठायें।

18. बदलने वाला साल आपका हाल नहीं बदलेगा और हाल तब तक नहीं बदलेगा, जब तक आप अपना ख्याल नहीं बदलते।

19. पुराना साल एक इतिहास बन जाएगा और नया साल इतिहास रचाने का मौका।

20. जीवन में कई नव वर्ष आने वाले हैं। देखने वाली बात ये है की आप यादगार किसे बनाते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

READ ALSO- 

google ads
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !